
Ranchi: झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा के तीन आप्त सचिव को प्रोन्नति प्रदान करते हुए पदस्थापित किया गया है. वरीयता के आधार पर आप्त सचिव कार्मिक विभाग जीतेन्द्र कुमार सिंह को प्रधान आप्त सचिव कोटि पे-मैट्रिक्स लेबल 11 में उत्क्रमित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक प्रधान आप्त सचिव कार्मिक विभाग में पदस्थापित किया गया है. इसी तरह आप्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग संजय कुमार दीप को प्रधान आप्त सचिव के कोटि में प्रोन्नति देते हुए उक्त विभाग में ही पदस्थापित किया गया है. कार्मिक विभाग के आप्त सचिव विजय कुमार को भी प्रधान आप्त सचिव कोटि में प्रमोशन देकर पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.




