JharkhandRanchi

भाजपा का 65+ का सपना, सपना ही रह जायेगाः बाबूलाल मरांडी

Ranchi: झाविमो मुख्यालय रांची में पलामू के पूर्व सांसद एवं छतरपुर विधानसभा से दो बार विधायक रहे राजद नेता मनोज भुइंया अपने समर्थकों के साथ झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में झाविमो में शामिल हुए. मौके पर पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मनोज भुइंया एवं उनके समर्थकों को फूल-माला पहना कर एवं पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें – मीठी क्रांति में खटास: CM की घोषणा 10 हजार किसानों को बांटेंगे मधु बॉक्स, हकीकत में मात्र 118 को ही मिलेगा

इस अवसर पर झाविमो के केंद्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, केंद्रीय सचिव सरोज सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव, सुनील गुप्ता, तौहीद आलम, जितेंद्र वर्मा, भूपेंद्र सिंह, मंतोष सिंह एवं नजीबुल्लाह खान सहित दर्जनों पदादिकारी उपस्थित थे.

नये सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी मनोज भुइंया जैसे कदावर नेता का पार्टी के साथ जुड़ना झाविमो के लिए बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि मनोज भुइंया के पार्टी में शामिल होने से सिर्फ पलामू एवं छतरपुर विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में पार्टी को नयी ताकत मिलेगी. उन्होंने सभी नये सदस्यों से पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धान्त को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें – बालाकोट एयर स्ट्राइक के पांच बहादुर पायलट वायुसेना मेडल से सम्मानित किये जायेंगे

अपने संबोधन में सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रघुवर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है. लोग भूख से मरने के लिए मजबूर हैं. कर्ज एवं आर्थिक तंगी से सूबे के किसानों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला जारी है. सरकार होर्डिंग-बैनर एवं अखबारी विज्ञापनों से जनता की आंखों में धूल झोंक रही है. मरांडी ने कहा कि भाजपा का 65+ का सपना, सपना ही रह जायेगा. राज्य की जनता रघुवर सरकार से मुक्ति चाहती है. इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद मनोज भुइंया ने कहा कि आज मैंने बाबूलाल मरांडी को देख कर संघर्ष का रास्ता चुना है. राज्य को अगर कोई सही दिशा दे सकता है तो वे बाबूलाल मरांडी हैं. बाबूलाल मरांडी के 27 महीनों के शासन को जनता नहीं भूली है. अपने शासन काल में श्री मरांडी ने विकास का जो भ्रूण तैयार किया था, उसे बाद की सरकारों ने खत्म कर दिया. आनेवाला दिन झाविमो का होगा.

मनोज भुइंया के साथ झाविमो का दामन थामनेवाले नेता

राजद के प्रदेश सचिव सरताज अहमद, युवा राजद के पलामू जिला सचिव संजय सिंह, पलामू मुखिया संघ के अध्यक्ष शंभू यादव, राजद किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी, छतरपुर के पूर्व प्रमुख सन्तोष गुप्ता, पंचायत समिति संघ छतरपुर के अध्यक्ष नोखेज सरताज, पंचायत समिति सदस्य विनय राम, पूर्व प्रमुख विनोद यादव, पूर्व मुखिया छतरपुर जीतू यादव, भुइंया समाज पलामू जिला के अध्यक्ष राजू भुइंया, राजद पलामू जिला उपाध्यक्ष जैनेन्द्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य पलामू छोटू सिंह चेरो, पंचायत सदस्य अजय यादव, वार्ड पार्षद सेवकी यादव, प्रवेश यादव, उदय संकर सिंह चेरो, लल्लू सिंह खरवार, अनिल यादव, छठु पासवान, वीगन भुइंया, पारस सिंह एवं गोपाल प्रसाद सहित कई समर्थकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली.

इसे भी पढ़ें – आईएएस से नेता बने शाह फैसल दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिये गये, विदेश जाने से रोके गये, वापस कश्मीर भेजे गये

Related Articles

Back to top button