Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : विहिप और बजरंग दल ने हिंसक घटनाओं पर जतायी चिंता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Jamshedpur : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में देश में बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर चिंता जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इसके तहत गुरुवार को देशभर में दोनों संगठनों से जुड़े लोगों ने सभी जिलों के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौपा है. इस कड़ी में विहिप और बजरंग दल के नेता-कार्यकर्ता जमशेदपुर जिला मुख्यालय भी पहुंचे और उपायुक्त को राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंपा. इसमें रांची उपद्रव समेत देश के अन्य हिस्सों में घटित घटनाओं का जिक्र करते हुए उसे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करार दिया गया. साथ ही इन घटनाओं की गहन जांच करने की मांग की गई. ताकि दोषियों को बेनकाब कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR CYBER AWARENESS: साइबर सुरक्षा पर वाद-विवाद और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

Related Articles

Back to top button