
JAMSHEDPUR : साइबर सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तीसरे दिन वाद विवाद और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपरपज हॉल में किया गया. वाद विवाद में छात्रों ने साइबर सुरक्षा के पक्ष और विपक्ष पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि किस तरह से वर्तमान में साइबर अपराध के प्रति एक तरफ हम जिम्मेदार हैं वहीं दूसरी तरफ इस प्रवृत्ति के अपराध पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है. छात्रों ने कहा कि लालच और हमारा सतर्क नहीं होना साइबर अपराध का मूल कारण है. मौके पर डीएसपी मुख्यालय -2 कमल किशोर, डीएसपी साइबर जयश्री कुजुर के अलावा साइबर थाना पुलिस औरर शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र इस मौजूद रहे. विजेताओं को शुक्रवार को पुरस्कृत किया जाएगा. 




