News Wing Ranchi, 04 November: शहरे काजी कारी जान मोहम्मद रिजवी ने प्रेस विज्ञप्ति और वीडियो जारी करते हुए अंजुमन इस्लामिया एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष इबरार अहमद के द्वारा दिए बयानों की निंदा की है. उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि समाचार पत्रों में इबरार अहमद के द्वारा ‘असामाजिक’ कहा जाना अफसोसनाक है. उन्हें(इबरार) बताना चाहिए कि वह किन असमाजिक तत्व के लोगों अंजुमन में आने से रोकना चाहते हैं. क्या सभी प्रत्याशी या फिर मतदाता असामाजिक तत्व हैं? वो किन्हें असामाजिक तत्व मानते हैं? उम्मीद करता हूं कि आगे इबरार अहमद इस तरह की शब्दावली का प्रयोग नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ेंः रांचीः हाईकोर्ट ने अंजुमन चुनाव पर रोक लगायी, अगली सुनवाई 25 नवंबर को
कोर्ट के निर्णय का स्वागत
हाईकोर्ट के द्वारा अंजुमन चुनाव पर रोक लगाए जाने का शहर काजी कारी जान मोम्मद रिजवी ने स्वागत किया. उन्होंने पारदर्शिता से चुनाव कराए जाने की मांग की. कहा, चुनाव वक्फ बोर्ड अधिनियम और अंजुमन बायलॉज के अनुसार कराया जाए. उन्होंने कहा कि बायलॉज के अनुसार कमेटी का कोई भी सदस्य चुनाव प्रभारी या संयोजक नहीं बन सकता है.




