
Kandra : पोटका प्रखंड के पूटलुपूंग गांव में सुबोध चंद्र मंडल की अध्यक्षतमा में राष्ट्रीय सूड़ी समाज झारखंड प्रदेश की एक आम सभा संपन्न हुई. आम सभा में सर्वप्रथम समाज के लिए कार्य किए हुए दिवंगत आत्माओं को माल्यार्पण व पुष्प अर्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया. बैठक का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी लखन चंद्र मंडल द्वारा किया गया.
उक्त आमसभा में समाज के संगठन को मजबूत करने, ओबीसी को 27% आरक्षण देने की मांग, मात्री भाषा बांग्ला को मान्यता देकर स्कूल में पढ़ाई कराने की मांग, सूड़ी समाज के संगठन में महिलाओं की भागीदारी, सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति में दर्जा देने हेतु सरकार से मांग, खतियान के आधार पर स्थानीयता तय करने, ओबीसी के आरक्षण के साथ ही अगला पंचायत चुनाव कराने की मांग पर मंथन किया गया एवं सबों से राय लिया गया.
उपस्थित सभी सूड़ी समाज के सदस्यों ने एक स्वर में घोषणा की कि अगर ओबीसी को आरक्षण दिए बिना पंचायत चुनाव की घोषणा की जाती है तो सूड़ी समाज जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होगी. आम सभा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सूड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल, महिला प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका मंडल, महामंत्री अमीन मंडल, कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिबास मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, कोल्हान सह प्रभारी विष्णु मंडल, जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल पूर्वी सिंहभूम, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विश्वनाथ मंडल, (सरायकेला खरसावां), पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री मंसाराम मंडल, मीडिया प्रभारी मुन्ना मंडल, सूड़ी समाज उत्थान समिति के उज्जवल कुमार मंडल, झारखंड सूडीं समाज युवा समिति के अध्यक्ष सूरज मंडल, के साथ-साथ समाजसेवी आशुतोष मंडल, हरे मोहन मंडल, लखीचरण मंडल, आशीष कुमार मंडल, अश्विनी मंडल, प्रद्युत मंडल, निरंजन मंडल, बृहस्पति मंडल, राजेश मंडल ,लक्ष्मण मंडल, स्वर्गीय जनक मंडल के धर्मपत्नी जमुना मंडल, रीता मंडल एवं कोल्हान के सभी गांव से समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभा के समाप्ति की घोषणा सभा अध्यक्ष द्वारा किया गया.
ये भी पढ़ें- 14 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 12वीं बार वृद्धि, अब तक 8.40 रुपए की वृद्धि, जानें-आज कितनी बढ़ोतरी हुई




