BiharCrime News

जमीन विवाद में हुई थी JDU नेता की हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Patna: राजधानी पटना के दानापुर पिछले महीने के 28 तारीख को हुए दीपक मेहता हत्याकांड का पटना एसएसपी के द्वारा आखिरकार खुलासा कर दिया गया. इस बात की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी मानवजीत शिंह ढिल्लन ने बताया कि इस हत्याकांड में शूटर समेत कुल 04 अपराधियों को असलहों एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक दीपक मेहता की हत्या जमीनी विवाद में की गयी थी. एसएसपी मानवजीत शिंह ढिल्लन ने बताया कि बीते 28 मार्च को दानापुर थानान्तर्गत नासरीगंज पुलिस चौकी के समीप मोटरसाईकिल पर सवार तीन-चार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के द्वारा दीपक मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें: Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लगातार दूसरे दिन हमला, चार गिरफ्तार

इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष रूपसपुर, दानापुर, खगौल, शाहपुर, दीघा, एस०आई०यु० एवं 100 डॉयल को शामिल किया गया था.इस संदर्भ में दानापुर थाना कांड संख्या- 208/22 दिनांक -28.03.2022 धारा -302/120 बी / 34 भा 0 द 0 वि 0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था. इन्होंने बताया कि जांच में क्रम में पता चला कि पटना में कई क्षेत्रों में दीपक मेहता का जमीन का कय-विक्रय का कारोबार था. इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि दो विवादित प्लॉट्स पर जिसमें पहला प्लॉट करीब 52 कट्ठा का है, जो की बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ न्यु मिथिला कॉलोनी दानापुर में एवं दूसरा जो करीब 29 कट्ठे का है, जो वनसती मंदिर दीघा नहर रामजी चक दीघा के पास अवस्थित है. मृतक दीपक मेहता का कुछ पेशेवर अपराधियों से विगत एक-दो वर्षों से विवाद चल रहा था. पुलिस की जांच पर पता चला कि इस कांड में दीघा थानाक्षेत्र का जेल से छूटे रवि गोप ने कुछ अन्य पेशेवर अपराधियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस घटना को अंजाम दिया है.

इसी क्रम में रवि के गिरोह का एक अपराधी राजू राय जो रवि का अपना बड़ा भाई भी है, को छापामारी कर पकड़ा गया.सघन पुछताछ के कम में इसने खुलासा किया की यह घटना विवादित जमीन के कब्जे को लेकर ही की गई है.29 कट्ठे वाले प्लॉट पर रवि को एवं 52 कट्ठे वाले प्लॉट पर उमेश कुमार उर्फ उमेश राय को दीपक मेहता के कारण ही रूकावट आ रही थी. इसी कारण हमने उमेश राय के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलवाया.

Related Articles

Back to top button