
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो ईदगाह मैदान, आमबगान मैदान, साकची जामा मस्जिद,धतकीडीह और मानगो ईदगाह मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. मानगो के ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की.

मौलाना ने ईद की नमाज अदा कराई. नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी. ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया. ईद के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस संबंध में पेश इमाम ने कहा कि लगातार 30 दिनों रोजा रखने के बाद ईद के चांद का दीदार के साथ मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज मनाया जा रहा है.
इस अवसर पर सुबह विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान समाज के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई. नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. एकता और आपसी भाईचारे का यह महान पर्व सब लोग खुशी के साथ मना रहे है.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है.




