
Hazaribag: हजारीबाग के पदमा स्थित सूर्यपुरा की जिस लड़की गंगा की मौत की बात उसके पिता ने की थी, वह जिंदा है और सही सलामत बरामद कर ली गई है. हजारीबाग के पदमा थाना में उसका बयान भी दर्ज किया गया.
पिछले 15 दिनों से गंगा कुमारी लापता थी. इसी बीच गुरुवार को चतरा जिले के मयूरहंड स्थित महेशा जंगल से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ था. इस खबर पर गंगा के पिता सूर्यपुरा निवासी नंदकिशोर मेहता को वहां बुलाया गया था. उन्होंने शव का पांव देखकर उसे अपनी बेटी गंगा करार दिया था.
शुक्रवार को सहसा गंगा पदमा थाना पहुंची, तो सभी हैरान रह गए. उसने अपनी आपबीती बताई. उसने बताया कि चार जुलाई को उसकी शादी होनी थी, इसी बीच घर से बाहर निकली, तो कुछ लोगों ने बोलेरो में खींच लिया और अपहरण कर एक कमरे में बंद कर दिया.
वहां उसके साथ एक महिला रहती थी, जो समय समय पर उसे खाना देती थी. गंगा ने बताया कि उसे किसी पंकज नामक व्यक्ति ने बोलेरो में ले गया था. किसी तरह वह भागकर आयी है.
पदमा थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की नाबालिग है. उसे फिलहाल माता-पिता को सुपुर्द किया जा रहा है. आगे की कार्रवाई जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें – Chatra: विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर चार लाख के गबन का लगाया आरोप




