HazaribaghJharkhand

हजारीबाग : 280 लीटर अवैध स्प्रिट के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh : सहायक आयुक्त उत्पाद के पर्यवेक्षण एवं उत्पाद पदाधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से मंगलवार को शाम 4 बजे अवैध 280 लीटर स्प्रिट के साथ 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी को चरही के देवचंदा मोड़ (रांची-पटना रोड) से गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग के एसआई ने घटनास्थल से एक वैन को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़ें: अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ने भी कहा- विधानसभा में नमाज कक्ष की अधिसूचना गलत है

अभियुक्त द्वारा स्वीकृत बयान में बताया गया कि स्प्रिट निमियाघाट एवं धनबाद से लाया जा रहा था. अभियुक्तों की पहचान विकाश पासवान व राहुल पासवान के रूप में की गयी है.

छापेमारी दल में एसआई अखिलेश कुमार, एसआई प्रकाश मिश्र, जमादार किशोर नन्द सिंह, सैयद बसीरुद्दीन, अनूप सिंह, चंद्रशेखर यादव व बरही थाना सशस्त्र बल सहित कई अन्य शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, बिनोद सिंह ने कटौती प्रस्ताव वापस लिया

Related Articles

Back to top button