
Ranchi: पूर्व सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उत्तराखण्ड के एक सुरंग से बाहर निकाले गए झारखंड के श्रमिकों के नाम पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी बात भी रखी है. इसमें उन्होंने कहा है कि याद करिए वो दिन, जब हेमंत सोरेन ने सुरंग में फंसे मजदूरों के नाम पर गंदी राजनीति कर के सुर्खियां बटोरने का कुत्सित प्रयास किया था.
याद करिए वो दिन, जब हेमंत सोरेन ने सुरंग में फंसे मजदूरों के नाम पर गंदी राजनीति कर के सुर्खियां बटोरने का कुत्सित प्रयास किया था l
क्रेडिट’खोरी’ की बुरी लत से मजबूर हेमंत ने मजदूरों की सहायता के लिए मीडिया में बड़े-बड़े दावे किए थे, मजदूरों के गांव जाने तक की घोषणा कर दी थी l… pic.twitter.com/ii3NsTZEgL
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 14, 2023
क्रेडिट’खोरी’ की बुरी लत से मजबूर हेमंत ने मजदूरों की सहायता के लिए मीडिया में बड़े-बड़े दावे किए थे, मजदूरों के गांव जाने तक की घोषणा कर दी थी. बाबूलाल के मुताबिक आज बेचारे मजदूर रोजगार की आस देख रहे हैं लेकिन हेमंत सरकार के पास उनकी सुध लेने तक का समय नहीं है. मीडिया में चर्चित होने के प्रयास में हेमंत की दुर्गति भले हो जाए लेकिन वो जनता को झांसा देना नहीं छोड़ेंगे.




