JharkhandLead NewsRanchi

जमीन कारोबारी मधुसूदन राय हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने जमीन कारोबारी मधुसूदन राय हत्याकांड का खुलासा किया है. इस हत्याकांड में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्याकांड की साजिश रचने वाले तथा एक शूटर सहित कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 15 दिसम्बर 2024 को मधुसूधन राय की नामकुम इलाके में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रामपुर के पास जमीन कारोबारी मधु राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मधुसूदन राय का हाल के दिनों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था.एसआईटी के द्वारा मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही हत्याकांड में प्रयोग में लाए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में मनवेल खलखो, अशोक सिंह, राज किशोर राय और दीपक कुमार राय शामिल हैं. मधु राय की पत्नी की हत्या भी साल 2008 में कर दी गई थी.

Related Articles

Back to top button