
Giridih: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के गिरिडीह प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने बुधवार को अपने प्रधान चुनावी कार्यालय में शहर के सैकड़ों युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया. इस दौरान नवीन आनंद चौरसिया के साथ पार्टी के नेता रॉकी नवल और विकास भी मौजूद थे. जेकेएलएम से जुड़े युवाओं ने कहा कि वो जयराम महतो से प्रभावित हो कर दल से जुड़ रहे हैं और इसका मकसद सिर्फ युवाओं की परेशानी समझने वाले नेता की जरूरत है.
नवीन आनंद चौरसिया ने कहा कि जयराम महतो शुरू से राज्य के युवाओं के हित में आंदोलन करते रहे है. हेमंत सरकार के संकेत में जयराम महतो पर कई झूठे केस भी हुआ. लेकिन अब पांच साल बाद हेमंत सरकार की विदाई का समय आ चुका है. जिसे युवाओं के अरमान को पूरा किया जा सके.




