Bihar

कैसी शराबबंदी, शराब पीकर मचा रहा था उत्पात, जान जाने से बची

Aurangabad : नीतीश सरकार (Nitish Government) भले ही शराब की रोकथाम का लाख दावा क्यों न कर लें लेकिन शराब पीने वालों के लिये शराब की कमी नहीं है. जब तक लोग शराब पीकर उन्मत्त भी हो जा रहे हैं. औरंगाबाद सदर प्रखंड के मंझार पंचायत के रजोइ गांव में देखने को मिला. जहां गांव के संजू साव ने शराब का इतना सेवन कर लिया कि वह नहर से खेतों तक बनाए गए नाले में जा गिरा. यह तो उसका सौभाग्य था कि स्थानीय ग्रामीणों ने उसे गिरते देख लिया नहीं तो ऐसी स्थिति में उसकी जान भी जा सकती थी.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के युवक की रांची में मौत, परिवार में मातम

इस मामले में उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि उत्पाद विभाग द्वारा जिले में हर जगह छापेमारी की जा रही है और अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शराब पीकर और हुड़दंग करते हैं या शराब का सेवन कर नशे में धुत रहते हैं. उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :गुमला में 15 लाख का इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव मुठभेड़ में ढेर

Related Articles

Back to top button