JharkhandLead NewsRanchi

28 और 29 मार्च को छायेंगे बादल, 30 मार्च के बाद लोगों को होगा तेज गर्मी का एहसास

Ranchi : आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जायेगा. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि 28 और 29 मार्च को बादल छाये रहेंगे. इस दौरान राज्य के अलग अलग हिस्सों में बादल छाये रहेंगे.

हालांकि विभाग की ओर से बारिश की संभावना नहीं व्यक्त की गयी है. इस दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं व्यक्त की गयी है. वहीं 30 मार्च के बाद से तापमान में वृद्धि देखी जायेगी. जिससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा.

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं बादल छाये रहने से लोगों को तेज धूप से राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल से मिलेगी PM किसान सम्मान निधि राशि, 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने से मिलेंगे 2000 एक्स्ट्रा

मौसम विभाग की मानें तो 28 और 29 मार्च को राज्य में आंशिक बादल छाये रहेंगे. कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं कुछ इलाकों में मौसम साफ रहेगा. 30 मार्च से मौसम में फिर से बदलाव महसूस किया जायेगा.

क्या होगा तापमान: मौसम विभाग की मानें तो 27 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा. 28 मार्च को कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 29 मार्च को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

30 मार्च से मौसम साफ रहेगा. लेकिन लेागों को तेज गर्मी का एहसास होगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: होमगार्ड के जवानों ने किया कार्य बहिष्कार,सरकार का नहीं है ध्यान

Related Articles

Back to top button