Crime NewsHazaribaghJharkhand

हजारीबाग: L&T के मैनेजर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

Hazaribag: एल एंड टी कंपनी के मैनेजर सत्येन्द्र कुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी शिवाजी को हजारीबाग पुलिस की एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि शिवाजी को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि वह कई थानों में दर्ज अलग-अलग कांडों का आरोपी है. मामले में एसपी समेत पुलिस के आलाधिकारी गोपनीयता बरतते दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल से मिलेगी PM किसान सम्मान निधि राशि, 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने से मिलेंगे 2000 एक्स्ट्रा

क्या है मामला

हजारीबाग में NTPC की आउटसोर्सिंग कंपनी LNT में बतौर इक्विपमेंट इंचार्ज के पद पर तैनात सत्येंद्र कुमार सिंह कम्पनी की सूमो गाड़ी से केरेडारी स्थित कम्पनी की साइट जा रहे थे.

इसी दौरान कटकमदाग के पुंदरी मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियो ने गाड़ियां पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी. इस दौरान एक गोली सत्येंद्र की पीठ में लगी थी. तत्काल घायल को सदर अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सकों ने कम्पनी इंचार्ज सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया था.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: होमगार्ड के जवानों ने किया कार्य बहिष्कार,सरकार का नहीं है ध्यान

Related Articles

Back to top button