Chatra

Jharkhand: होमगार्ड के जवानों ने किया कार्य बहिष्कार,सरकार का नहीं है ध्यान

Chatra: बिहार के तर्ज पर झारखंड के जवानों को भी सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर चतरा के होमगार्ड जवानों ने शनिवार से कार्य बहिष्कार कर दिया. इनके कार्य बहिष्कार से जिले में कई संस्थाओं का कार्य प्रभावित हो गया है. बताते चलें कि बैंक से लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अलावा कोल परियोजना के कई महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था इन्हीं जवानों के भरोसे है.

ज्ञात हो कि बिहार राज्य के होमगार्ड जवानों की स्थिति झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों की स्थिति से कई गुना बेहतर है. मांगों के लेकर झारखंड होमगार्ड के जवान पिछले 8 मार्च से आंदोलनरत हैं. परंतु सरकार के स्तर से होमगार्ड जवानों की मांगो को लेकर किसी तरह की पहल नहीं की जा रही है.

Related Articles

Back to top button