
New Delhi: देश में कोरोना मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. हर दिन हजारों नये मामले सामने आ रहे हैं. वहीं हर दिन पिछले दिन से ज्यादा केस प्रकाश में आ रहे हैं. कई लोगों की इस वायरस की वजह से रोज जान भी जा रही है.
भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 12 हजार के करीब केस सामने आये हैं. साथ ही 300 से अधिक लोगों की इस वायरस की वजह से जान गयी है. अबतक भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक केस सामने आये हैं.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में डरा रहा Corona: एक दिन में 2 हजार से अधिक नये केस, 57 की मौत
3,20,922 पहुंचा कुल आंकड़ा
देश में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 11,929 नये मामले सामने आए. जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,20,922 हो गयी है. वहीं 311 और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 9,195 पर पहुंच गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 1,49,348 लोगों का फिलाहल इलाज चल रहा है. जबकि देश भर में 1,62,379 लोग अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं.
311 deaths and highest single-day spike of 11,929 new #COVID19 cases reported in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 3,20,922 including 1,49,348 active cases, 1,62,379 cured/discharged/migrated and 9195 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/fMJWr5vPMk
— ANI (@ANI) June 14, 2020
इसे भी पढ़ें- बिहार: एक दिन में कोरोना संक्रमण के 193 नये केस, मरीजों संख्या 6,289 हुई
दिल्ली में डरा रहे कोरोना के बढ़ते आंकड़े
दिल्ली में एक दिन में 2134 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. नये मामले आने के साथ ही दिल्ली में अब कोरोना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 38,958 हो चुकी है. जबकि 57 लोगों ने इस महामारी की वजह से अपनी जान गंवा दी है. इसके साथ ही राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1,271 लोगों की जान जा चुकी है.
पिछले 24 घंटे में 1547 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया. वहीं राजधानी में अब तक 14945 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. जबकि अभी भी यहां 20 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना संक्रमित अफरिदी से बोले मोदी के मंत्री, बचने के लिए PM MODI का लें सहारा




