
Jamshedpur : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने एक बार फिर थाना प्रभारियों का तबादला किया है. इस बार उलीडीह और बिरसानगर थाना प्रभारी समेत छह एसआई का तबादला किया गया है. बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार को बिष्टुपुर थाना भेज दिया गया है जबकि, उलीडीह ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल को सिदगोड़ा थाना भेज दिया गया है. वहीं पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. बिष्टुपुर थाना में पदस्थापित एसआई प्रभात कुमार को बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि टेल्को थाना के विनोद टुडू को उलीडीह का प्रभारी बनाया गया है. सीतारामडेरा थाना के एसआई रंजित कुमार सिंह को पटमदा थाना का प्रभारी बनाया गया है.
ये भी पढ़े : झारखंड के रास्ते बंगाल ले जा रहे गोवंशीय पशु मांडर पुलिस ने किया बरामद, चालक-खलासी फरार




