Education & Career

रांची विश्वविद्यालय की स्नातक फाइनल ईयर की परीक्षा गुरुवार से

Ranchi : लंबे इंतजार के बाद गुरुवार से रांची विश्वविद्यालय की स्नातक फाईनल ईयर के तीनों संकाय की परीक्षा दो सत्र में शुरू होगी. परीक्षा कोविड गाइडलाइन के अनुसार होगी. इसके लिए एक कमरे में सिर्फ 12 परीक्षार्थियों को बैठाया जायेगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश होने के दौरान उन्हें सैनिटाइजर दिया जायेगा. मास्क परीक्षार्थियों के पास नहीं होने की स्थिति में उन्हें मास्क दिया जायेगा. पहले सत्र की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर संध्या 5 बजे तक होगी, परीक्षा 24 नवंबर तक चलेगी.

आर्ट्स की परीक्षा गुरुवार से हिंदी, संस्कृत, टीआरएल, अंग्रेजी, उर्दू और बंगाली विषय की परीक्षा के साथ शुरू होगी. वाणिज्य और विज्ञान की परीक्षा 1 नवंबर से शुरू होगी. विज्ञान संकाय की परीक्षा दूसरे सत्र से शुरू होगी. विज्ञान संकाय के परीक्षा के पहले दिन भौतिकी,  रसायनशास्त्र, गणित, बॉटनी,  जूलॉजी और जियोलॉजी विषय की परीक्षा होगी.

इसे भी पढ़ें – बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 71 सीटों पर 52.24 प्रतिशत हुई वोटिंग

परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाये गये हैं

परीक्षा को लेकर 30 कॉलेजों के लिए कुल 22 केंद्र बनाये गये हैं. इनमें एसजीएम कॉलेज,  मौलाना आजाद कॉलेज,  जेएन कॉलेज, संत पॉल कालेज,  आरएलएसवाइ कॉलेज,  योगदा सत्संग महाविद्यालय, निर्मला कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज,  गोस्सनर कॉलेज,  बिरसा कॉलेज, पीपीके कॉलेज,  सिल्ली कॉलेज,  बीएस कॉलेज,  केओ कॉलेज,  बीएनजे कॉलेज,  एसके बागे कॉलेज,  संत जेवियर कॉलेज,  सिमडेगा कॉलेज, केसीबी कॉलेज,  मांडर कॉलेज, बसिया कॉलेज, डोरंडा कॉलेज और आरटीसी कॉलेज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – हेमंत बोले- लाठी डंडे से भगायेंगे बीजेपी को, भड़की भाजपा, चुनाव आयोग से की शिकायत

Related Articles

Back to top button