
Palamu : कोरोना की वैक्सीन को लेकर पहले से कई तरह की भ्रांतियां हैं. लोग इसका टीका लेने से कतराते हैं. ऐसे में अगर वैक्सीन देने में थोड़ी सी चूक हो जाने मामला गर्म हो जाता है. पलामू जिले के हरिहरगंज में बुधवार को कुछ इसी तरह की स्थिति देखने को मिली.
हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में गलत तरीके से 6 लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाए जाने पर जमकर हंगामा हुआ.
इसे भी पढ़ें–ऊर्जा विभाग की लापरवाही से जनता को बिजली बिल से लग रहा ‘करंट’: बाबूलाल मरांडी
मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आयी. मामले में जांच करते हुए संबंधित लाभुकों से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद ने लिखित शिकायत मांगी है.
टीका लेने वालों में पिपरा प्रखंड के बभंडी ग्राम निवासी 18 वर्ष से अधिक आयु के रौनक कुमार, विवेकानंद, रितिक रोशन, सौरभ कुमार तथा 45 वर्ष से अधिक आयु की हरिहरगंज निवासी गीता देवी तथा सुशीला देवी शामिल हैं. इनमें रौनक तथा विवेकानंद ने पहला डोज मेदिनीनगर में तथा रितिक व सौरव ने गढ़वा के मझिगांव में लिया था.
कतार बदलने से भूलवश लग गयी दूसरी वैक्सीन: चिकित्सा पदाधिकारी
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद ने बताया कि उक्त लोगों को भूलवश कोवैक्सीन की जगह कोविशिल्ड का टीका लग गया है. इन सभी को किसी प्रकार का स्वास्थ संबंधित समस्या नहीं हुई है.
इसके बावजूद सभी को स्वास्थ विभाग की निगरानी में रखा गया है. उन्होंने कहा कि उम्र और डोज के अनुसार अलग-अलग कतार लगायी गयी थी. इसी बीच कतार बदलने से एएनएम द्वारा दूसरा इंजेक्शन लग गया.
इसे भी पढ़ें– बगैर किसी नयी छूट के स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 1 जुलाई तक बढ़ा




