GiridihJharkhand

गिरिडीह में भाजपा नेता और प्रखंड समन्वयक के बीच हुई मारपीट के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाई

  • गांडेय प्रखंड समन्वयक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का लगाया था आरोप

Giridih : प्रधानमंत्री आवास योजना में गिरिडीह के गांडेय प्रखंड समन्वयक राकेश शर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बुधवार को भाजपा ने प्रतिवाद मार्च निकाला. इस दौरान भाजपाइयों ने प्रखंड कार्यालय में धरना देकर जिला प्रशासन से समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई का मांग की.

इसे भी पढ़ें – कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर नगड़ी में 6 दुकानों को प्रशासन ने किया सील

एक दिन पहले हुई थी हाथापाई

बता दें कि मंगलवार को ही प्रखंड समन्वयक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के दौरान प्रखंड समन्वयक और भाजपा नेता यदुनंदन पाठक के बीच जमकर विवाद हुआ था. बात हाथापाई तक पहुंच गयी थी. इस दौरान प्रखंड के कर्मियों ने बीच-बचाव किया. समन्वयक के साथ भाजपा नेता के बीच हुई मारपीट की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने बुधवार को गांडेय में प्रतिवाद मार्च निकाला.

इसे भी पढ़ें – बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 71 सीटों पर 52.24 प्रतिशत हुई वोटिंग

बीडीओ समेत कर्मियों पर हर योजना में भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप

प्रतिवाद मार्च को पूरे गांडेय में भ्रमण कराने के बाद भाजपाई प्रखंड कार्यालय पहुंचे और धरना दिया, जहां पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, वासुदेव सिंह, मिट्ठू पाठक, श्याम पाठक, अभिषेक पाठक, दिनेश राय, राजकुमार पाठक, अरुण पांडेय, सुबोध पाठक, मनीषा पांडेय, शंकर राय समेत कई कार्यकर्ताओं ने गांडेय बीडीओ समेत कर्मियों पर हर योजना में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया. कहा कि योजना के सही लाभुकों को योजना दिलाने के नाम पर पदाधिकारी और कर्मी मारपीट करते हैं. जबकि, हालात ऐसे हैं कि पैसे देने के बाद भी लाभुकों को पीएम योजना का फायदा नहीं मिल रहा.

धरना पर बैठे भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि जियो टैग के माध्यम से योजना में बड़े पैमाने पर कमीशन की वसूली हो रही है. इस बीच धरने पर अरुण हाजरा, भोला मंडल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – हेमंत बोले- लाठी डंडे से भगायेंगे बीजेपी को, भड़की भाजपा, चुनाव आयोग से की शिकायत

Related Articles

Back to top button