JharkhandLohardaga

जल्‍द निगरानी ग्राम समिति पुनर्गठन करना सुनिश्चित करें : डीसी

Lohardga : प्रत्येक गांव में निगरानी ग्राम समिति पुनर्गठन करने, ओडीएफ प्लस की स्थिति सहित कई अहम मुद्दों लेकर उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का एक कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मो. रेयाज आलम, यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री अरविंद कुमार सिंह सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी सहायक एवं कनीय अभियंता व पंचायत के मुखिया मौजूद थे. उपायुक्त कुमार ने प्रखंडवार परिचर्चा भी की.

इसे भी पढ़े- पाकुड़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की स्वामी अग्निवेश की पिटाई, पुलिस कर रही जांच

शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी

मौके पर डीसी श्री कुमार ने कहा कि शौचालय निर्माण के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि हम लोगों में स्वच्छता की आदत विकसित करें. जिससे कि स्वच्छ भारत मिशन को सही रूप में सफलता मिल पाए. उन्होंने इस बात पर ज्यादा जोर दिया कि लोगों को शौचालय के उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में बताएं. उन्होंने कहा कि अब भी ग्रामीण इलाकों में लोग शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच जाने की आदत से मजबूर हैं. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय के आसपास पानी की व्यवस्था को लेकर भी ध्यान देना होगा. शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है.

इसे भी पढ़े- मुख्यमंत्री को हेमंत सोरेन का जवाब, ‘उपचुनाव ट्रेलर था 2019 में पूरी पिक्चर दिखायेगी…

चापाकलों की मरम्‍मती कार्य सुनिश्चित करें

शौचालय के सदुपयोग से स्वस्थ समाज के निर्माण के साथ-साथ बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक करने को लेकर अभियान चलाना होगा. साथ ही 14वें वित्त आयोग से सभी चापाकलों की मरम्मती कार्य करना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने मार्निंग फॉलो अप कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने की बात कही. उपायुक्त श्री कुमार ने उपस्थित अधिकारियों व मुखिया को निर्देश देते हुए कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक गांव में निगरानी ग्राम समिति पुनर्गठन  करना सुनिश्चित किया जाय. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारी मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button