GiridihJharkhand

सदर अस्पताल में नहीं हो रहा कचरे का उठाव, निगम व अस्पताल एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

Giridih : गिरिडीह सदर अस्पताल इन दिनों कचरे का डंपयार्ड बना हुआ है. पिछले एक माह से अस्पताल से कचरे का उठाव नहीं हुआ है. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है. इसको लेकर नगर निगम और अस्पताल एक-दूसरे को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. बहरहाल, इस मसले में अस्पताल प्रबंधन और नगर निगम की खींचतान से जिला के एकमात्र बड़े अस्पताल में गंदगी की वजह से प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है.

इसे भी पढ़े- आरटीआई से ना सूचना देंगे और ना भ्रष्टाचार होगा उजागर

क्या है पूरा मामला

सदर अस्पताल में रोजाना भारी मात्रा में सामान्य कचरे के अलावे मेडिकल वेस्ट निकलता है. प्रावधान के मुताबिक मेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल अस्पताल को खुद मशीन के जरिए करना है. इसके लिए सदर अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट भी लगा हुआ है, लेकिन वर्षों से खराब पड़ा है. सामान्य कचरे का उठाव नगर निगम के जरिए होता रहा है. लेकिन पिछले एक माह से सामान्य कचरे का भी उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे अस्पताल में कचरे का अंबार लगा हुआ है. इससे प्रदूषण फैलने का खतरा बढ़ गया है.

इसे भी पढ़े- भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष ने फूंका बिगुल, हेमंत ने कहा – जनता पर थोपा जा रहा काला कानून

अस्पताल प्रबंधन का पक्ष

इधर इस मामले पर सदर अस्पताल के प्रबंधक प्रवीर मुर्मू ने कहा कि सामान्य कचरे का उठाव नगर निगम पहले करता था, लेकिन एक माह से बार-बार पत्र लिखने और आग्रह करने के बावजूद भी नगर निगम कचरे का उठाव नहीं कर रहा है. उन्होंने मेयर और सिटी मैनेजर से इस संबंध में कई बार मिलकर आग्रह किया है. जहां तक अस्पताल के मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के बंद होने का सवाल है तो इसका जवाब उच्चाधिकारी ही दे पाएंगे.

इसे भी पढ़े- जहर खाकर मरी लड़की के पिता से पुलिस ने वसूले 15 हजार!

नगर निगम ने पल्ला झाड़ा

इस मामले पर गिरिडीह के मेयर सुनिल पासवान ने बताया कि आस्पताल का सभी तरह का कचरा मेडिकल वेस्ट है. उसके निष्पादन की जिम्मेवारी खुद अस्पताल प्रबंधन की है. नगर निगम उस कचरे का निष्पादन नहीं कर सकता.

इसे भी पढ़े- साईनाथ, राय और इक्फाई यूनिवर्सिटी के कुलपति की योग्यता यूजीसी गाइडलाईन के अनुरूप नहीं

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button