JharkhandRanchi

अमित शाह के साथ मिलकर यूपी में भाजपा की सरकार बनायेंगे रघुवर दास

Ranchi : यूपी सहित उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से सरकार बनाने का मौका मिला है. भाजपा के संसदीय बोर्ड ने इन राज्यों में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के वास्ते केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है.

यूपी के लिये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को जिम्मेवारी दी है. उत्तराखंड के लिये केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को जिम्मा दिया है.

मणिपुर में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजीजू और गोवा के लिये केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा एल मुरूगन को जिम्मा मिला है. इस संबंध में आज पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने सूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढे़ं:माले विधायक बिनोद सिंह ने उठाया सवाल- कैसे प्रवीण चंद्र मिश्रा को बनाया गया सीनियर कंसल्टेंट ऑफिसर

Related Articles

Back to top button