
Sitamadhi : जिले के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (डुमरा) में एक युवक की लाश बुधवार को मिली है. प्रतीत हो रहा है कि युवक की गला दबाकर हत्या हुई. इसके बाद टंकी के पाइप से उसके गले को बांध दिया गया. जब हेल्थ सेंटर के छत पर लोग गये, तो लाश देख दंग रह गये. लोगों का कहना है कि अपराधियों ने युवक की हत्या की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें:रांची एयरपोर्ट पर कपिल मिश्रा को फ्लाइट से उतरवाकर मिले सांसद संजय सेठ, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. मृतक की पहचान सारण जिला निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह इसी कोविड सेंटर में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था.
पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है. वहीं सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय का कहना है कि परिजनों को जानकारी भेज दी गयी है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने की भाषा विवाद से बचने की अपील, कहा- संवाद का बने जरिया, बांटने का नहीं




