
Ranchi. हजारीबाग जाकर रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने रांची पहुंचे दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा. जिला प्रशासन ने उन्हें सुबह एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही वहीं रोके रखा था. हजारीबाग जाने की कोई संभावना नहीं देख कपिल मिश्रा अंततः दिल्ली के लिये वापस निकल गये. इससे पूर्व उनसे एयरपोर्ट पर रांची सांसद संजय सेठ ने भेंट की. कहा कि वे दोबारा रांची आएं. वह प्रशासन से अनुमति लेंगे फिर उनके साथ बरही (हजारीबाग) जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट की मौखिक टिप्पणी- दोषी होने की जानकारी होने के बाद भी रातू सीओ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती है सरकार
सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा
कपिल मिश्रा से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सेठ ने कहा कि बरही में मारा गया किशोर रूपेश पांडेय ने अपनी कुर्बानी दी. वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था. ऐसे में शोक संतप्त परिवार से मिलने को जा रहे कपिल मिश्रा को प्रशासन के स्तर से रोका जाना शर्मनाक है. बाहर से आये मेहमान को एयरपोर्ट पर ही रोककर राज्य सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है. जनता इसका जवाब देगी.
इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर रोके गये कपिल मिश्रा ने झारखंड सरकार से पूछा- क्या मरने वाला रूपेश की जगह तबरेज होता तो ऐसा करते, भाजपा में उबाल
संजय सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि कपिल मिश्रा अपने साथ 18 लाख रुपये का चेक लेकर आये थे जिसे वे रूपेश के परिजनों को देना चाहते थे. पर एयरपोर्ट पर ही रोके जाने के कारण वे हजारीबाग नहीं जा सके. उन्होंने कपिल मिश्रा से कहा है कि वे अगली बार फिर से रांची आएं. तब तक हिन्दू जागरण मंच और दूसरों के सहयोग से रूपेश के परिजनों के लिये और भी चंदा कलेक्ट किया जायेगा. इसके बाद वे कपिल मिश्रा के साथ हजारीबाग जाकर रूपेश के परिजनों को इसे सौंपेंगे.
इसे भी पढ़ें : MUNGER: माघ पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी




