Crime NewsJharkhandRanchi

रांची: शराब विक्रेता पर हमले के एक महीने बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र में रहने वाले शराब विक्रेता कुणाल कुमार पर बीते 28 जून को जानलेवा हमला किया गया था. चुटिया थाना में जानलेवा हमला करने वाले नवीन ठाकुर, भोला ठाकुर, अरुण ठाकुर ,अमित ठाकुर, अतुल ठाकुर, रवि कुमार और अवधेश कुमार के ऊपर नामजद मामला दर्ज कराया गया था. घटना को लगभग एक महीने होने को हैं बावजूद इसके पुलिस अब तक जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़ें- मरांडी ने CM से बरहेट थानेदार हरीश पाठक को सस्पेंड करने की मांग की, कहा-बकोरिया कांड में भी हैं संदिग्ध

क्या है मामला

शराब विक्रेता कुणाल कुमार बीते 28 जून की रात 10:00 बजे चुटिया स्थित अपने कंपलेक्स जा रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने कुणाल से कहा कि वह शराब दुकान खाली कर दे. लेकिन कुणाल ने इससे इनकार कर दिया. जिसके बाद सभी आरोपियों ने कुणाल के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान कुणाल और उसका दोस्त फराज खान बुरी तरह से घायल हो गए थे.

इसे भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन को फिर मिली जान से मारने की धमकी, विदेश के लोकेशन से आया मेल

आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

कुणाल कुमार ने कहा कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. इस मामले में कुणाल ने चुटिया थाना में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. लेकिन नामजद आरोपियों पर अब तक पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button