BiharCorona_Updates

बिहार: पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मौत, अब तक 4,452 केस

Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो गयी है. इस वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गयी. संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,452 हो गये.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और मरीजों की मौत (बेगूसराय, नवादा और शिवहर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत) हो जाने के बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी.

इसे भी पढ़ें- राज्य सरकार की सहमति के बिना अब अन्य राज्यों में काम करने नहीं जायेंगे मजदूर :  हेमंत सोरेन

कहां कितनी मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक बेगूसराय एवं खगडिया में तीन-तीन, भोजपुर पटना, सीतामढ़ी, सिवान एवं वैशाली में दो-दो और भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है. बिहार में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 4,452 हो गये.

इसे भी पढ़ें- मॉल, मंदिर और होटल जाने के बदल गए नियम, जानें अब क्या है जरूरी

2,120 मरीज ठीक हुए

कोरोना वायरस संक्रमण के इन मामलों में से खगड़िया में 269, पटना में 268, बेगूसराय में 254, रोहतास में 217, भागलपुर में 207, मधुबनी में 201, जहानाबाद में 173, मुंगेर में 159, कटिहार में 156, बांका में 127, गोपालगंज में 126, बक्सर में 122, पूर्णिया में 118, दरभंगा में 117, पूर्वी चंपारण में 116, नालंदा में 114, शेखपुरा में 107, नवादा में 105, सिवान में 102, मधेपुरा में 97, गया में 95, कैमूर एवं समस्तीपुर में 94-94, भोजपुर में 93, सुपौल एवं सारण में 90—90, वैशाली में 85, किशनगंज एवं सहरसा में 77-77, औरंगाबाद में 75, मुजफ्फरपुर में 74, सीतामढ़ी में 65, लखीसराय में 63, अररिया में 62, पश्चिम चंपारण एवं अरवल में 52—52, जमुई में 45 तथा शिवहर जिले में 14 मामले अब तक सामने में आये हैं. बिहार में अब तक 88,313 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2,120 मरीज ठीक हुए हैं. 

इसे भी पढ़ें- ग्रीन इकोनॉमिक मॉडल से बेहतर होगी वैश्विक अर्थव्यवस्था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button