
Ranchi: झारखण्ड पर्यटन विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए राज्य के पहले जंगल सफ़ारी का शुभारंभ आज नेतरहाट में किया गया। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया। यह पहल झारखण्ड पर्यटन विभाग और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से साकार हुई है.
उद्घाटन के मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि “नेतरहाट झारखण्ड का प्राकृतिक रत्न है। जंगल सफ़ारी से पर्यटक अब यहाँ के जंगलों, वन्यजीवों और प्राकृतिक सौन्दर्य को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से देख सकेंगे। इससे पर्यटन को नई गति मिलेगी और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।”
सफ़ारी में पर्यटकों के लिए मार्गदर्शित टूर, सुरक्षा उपाय और पर्यावरणीय संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह परियोजना राज्य में सस्टेनेबल व एडवेंचर टूरिज़्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।




