
London : भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच जारी चौथे मुकाबले के बीच एक परेशान करने वाली खबर आई है. दरअसल, भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए हैं. इसके बाद भरत अरुण, बॉलिंग कोच, आर श्रीधर, फील्डिंग कोच और नितिन पटेल फिजियोथेरेपिस्ट को आइसोलेट कर दिया है.
बीसीसीआई के एक आधिकारिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का पीसीआर टेस्ट हुआ है और वे टीम होटल में रहेंगे. वे भारतीय टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे.
इसे भी पढ़ें :जैक में सम्मान समारोह: 11 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
चौथे टेस्ट का खेल जारी रखने की अनुमति
वहीं भारतीय टीम के शेष सदस्यों ने खुद को दो दिन के आइसोलेशन में रखा है. साथ ही जब तक उनकी निगेटिव रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक इन सभी सदस्यों को आइसोलेशन में रहना होगा. इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के लिए खेल जारी रखने की अनुमति दी गई है.
मुकाबले की बात करें तो चौथे टेस्ट के तीसरे दिन रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की. भारत का स्कोर चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 296/4 है.
इसे भी पढ़ें :विस में नमाज के लिये कमरा देने का विरोध, भाजपा आंदोलन पर उतारु, जिले से विस तक प्रदर्शन की योजना तैयार
चौथे दिन के खेल की शुरुआत
भारत की ओर से चौथे दिन के खेल की शुरुआत तीसरे दिन के नाबाद लौटे बल्लेबाज कप्तान कोहली और रविंद्र जडेजा ने की. कोहली शनिवार को 22 रन पर नाबाद लौटे थे जबकि जडेजा 9 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे. भारत ने तीसरे दिन 3 विकेट पर 270 रन बनाए थे.
इससे पहले भारत ने आज बिना विकेट खोए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया और लोकेश राहुल 22 रन और रोहित ने 20 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई पारियां खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की. राहुल धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन एंडरसन ने विकेट के पीछे कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया. राहुल ने 101 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए.
इसे भी पढ़ें :अनोखी शादी : 90 का दूल्हा, 75 साल की दुल्हन, नाना की शादी में नातियों ने जमकर मनाया जश्न
रोहित ने 256 गेंदों पर 127 रनों की शानदार पारी खेली
दूसरे सत्र में रोहित और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इसी के साथ रोहित ने अपना शतक जड़ा जो विदेशी जमीन पर उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है.
इस बीच, रोहित रॉबिंसन का शिकार बने और यह साझेदारी टूट गई. रोहित ने 256 गेंदों पर 127 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा. रोहित के आउट होने के तुरंत बाद ही पुजारा भी आउट हो गए और तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे. पुजारा ने 127 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 61 रन बनाए.
इसे भी पढ़ें :लेख टंडन से मुलाकात से पलटी जर्नलिस्ट इरशाद की किस्मत, बने बॉलीवुड के स्टार लिरिसिस्ट




