Education & CareerJharkhandRanchi

जैक में सम्मान समारोह: 11 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Ranchi : सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर आज राज्य स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित करने के कई कार्यक्रम चल रहे हैं. इसी कड़ी में आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर राज्य के 11 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.

यह कार्यक्रम स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित किया गया. इस सम्मान समारोह में जैक के अध्यक्ष अरविंद सिंह, स्कूली साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, विभागीय निदेशालय के तमाम निदेशक पदाधिकारी और कई शिक्षक भी शामिल हुए. सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉक्टर रानी झा (साहिबगंज), सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता (रामगढ़), डॉक्टर सपन कुमार (दुमका), रूबी बानो (लातेहार), सिंपल शर्मा (पूर्वी सिंहभूम) और मोयलेंन जीदन (खूंटी) हैं.

इसे भी पढ़ें – अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार कोई टीम टूर्नामेंट खेलने गयी विदेश

Related Articles

Back to top button