Lead NewsNational

BIG NEWS : प्रशांत किशोर संभालेंगे 2024 के चुनाव में कांग्रेस की नैया, प्रेजेंटेशन दिया तो मिला पार्टी जॉइन करने का ऑफर

New Delhi : कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ चार घंटे की मैराथन बैठक में शुक्रवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने साल 2024 के लोकसभा इलेक्शन का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया है. उन्होंने पार्टी के भीतर सुधार के लिए क्या करने की जरूरत है इसकी भी विस्तृत जानकारी दी.
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल होने के लिए कहा गया है न कि सलाहकार के तौर पर काम करने के लिए. किशोर ने भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने में रुचि दिखाई है.

इसे भी पढे़ं:Jharkhand Politics : कोरोना प्रोत्साहन राशि पर बन्ना बनाम सरयू के बखेड़े में अब आगे क्या?

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए दिया विस्तृत प्रेजेंटेशन

शनिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर किशोर किशोर के साथ पार्टी के दिग्गज नेताओं की बैठक हुई. एनडीटीवी के मुताबिक, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि चार घंटे की मैराथन मीटिंग के दौरान प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी है और उनके सुझावों और विचारों को देखने के लिए एक छोटी समिति बनाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : पंजाब के CM भगवंत मान पर शराब पीकर गुरुद्वारा में माथा टेकने का आरोप, ‘माफी माँगो मुख्यमंत्री’ की माँग तेज

कांग्रेस को पुनर्जीवित करना है लक्ष्य

किशोर ने 2024 के आम चुनाव सहित इससे पहले कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की बात कही है. प्रशांत किशोर की इस संदर्भ में सोनिया गांधी के साथ गहन वार्ता हुई. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को पार्टी ज्वाइन करने के लिए कहा है न कि सलाहकार के तौर ज्वाइन करने के लिए.

हालांकि प्रशांत किशोर (पीके) के करीबी सूत्रों ने इस बात का खंडन किया है कि बातचीत इस साल के अंत में होने वाले गुजरात चुनाव पर केंद्रित थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात का फोकस साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव था.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि गुजरात या किसी अन्य राज्य में चुनाव पीके के असाइनमेंट और जिम्मेदारी के अनुरूप होंगे, जब दोनों पक्ष 2024 चुनाव के लिए एक समझौते पर पहुंचेंगे. हालांकि, किशोर को अभी गुजरात चुनावों पर फोकस के लिए कहा गया है.

इसे भी पढे़ं:रविवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

Related Articles

Back to top button