
Ranchi : झारखंड में गर्मी का कहर जारी है. हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है. इस बीच राहत की खबर मौसम विभाग ने जारी की है. 17 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. वहीं इस गर्मी से राहत मिलेगी. कई जगहों पर वज्रपात की संभावना है. वहीं छह दिन हल्की बारिश की भी संभावना जतायी गयी है. इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा.
इसे भी पढे़ं:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी छोड़ेंगे हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी
छह दिन तक बारिश
मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में 17 से 22 अप्रैल तक कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे. कई जगहों पर गर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना भी है. इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा.
इसे भी पढे़ं:By-Poll Results 2022 में BJP हुई साफ, बिहार में RJD, महाराष्ट्र में कांग्रेस और बंगाल में TMC का चला जादू




