Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime: बिष्टुपुर में मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, गए जेल

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना इलाके के वीमेंस कॉलेज के पास सतीश कुमार ठाकुर से मोबाइल की छिनतई कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. पकड़े गए बदमाशों में आदित्यपुर आशियाना रोड निवासी अनिकेत कुमार सिंह और माझी टोला निवासी पवन कुमार शामिल है. पुलिस ने उसके पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. घटना शुक्रवार शाम की है.

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि सतीश ठाकुर के रोड स्थित एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है. घटना के वक्त वह फोन पर बात करते हुए पैदल ही अपने ऑफिस जा रहा था तभी पीछे के बाइक पर सवार होकर दोनों बदमाश आए और मोबाईल छीनकर फरार हो गए. सतीश ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा. पास ही मौजूद पीसीआर वाहन ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया जहां से शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें- Tata Steel UISL के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा समेत तीन अधिकारियों पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button