
Ranchi: जमीन घोटाले के मामले को जांच कर रही ईडी शुक्रवार देर शाम राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची. जानकारी के अनुसार जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी की टीम को जमीन और माइनिंग लीज से संबंधित कई दस्तावेज की तलाश थी. इसमें कई अहम दस्तावेज मिले है, इन दस्तावेजों को विभाग ने ईडी के साथ साझा किया है. ईडी अब इन दस्तावेजों की जांच कर आगे कार्रवाई करेगा. इन दस्तावेजों में कई अहम सुराग हैं, बताया जा रहा है कि इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों में कई जमीन फर्जीवाड़े से जुड़ी अहम जानकारियां हैं. वही माइनिंग लीज से संबंधित कई दस्तावेज मिलने की भी सूचना है. इन दस्तावेजों को ईडी अपने साथ ले गई.
इसे भी पढ़ें: दाहू यादव के पिता पशुपति यादव गिरफ्तार, ईडी स्पेशल कोर्ट ने जारी किया था वारंट




