JharkhandLead NewsRanchi

दाहू यादव के पिता पशुपति यादव गिरफ्तार, ईडी स्पेशल कोर्ट ने जारी किया था वारंट

Ranchi: एक हज़ार करोड़ की अवैध खनन घोटाले मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को साहिबगंज की नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दाहू के पिता की गिरफ्तारी को लेकर ईडी स्पेशल कोर्ट से वारंट जारी हुआ था. पुलिस उसे रांची लाकर ईडी कार्यालय में प्रस्तुत करेगी. वहीं दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव फरार चल रहा है. दोनों के खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत है.

इडी की टीम साहिबगंज में 1000 करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में जांच कर रही है. इस अवैध खनन घोटाले मामले में पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी बच्चू यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए दो हजार लोकसेवक काफी,राज्य को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें: हेमंत सोरेन

Related Articles

Back to top button