JharkhandLead NewsRanchi

मनी लाउंड्रिंग केस में ED की कार्रवाई, प्रमोद कुमार सिंह व परिवार की 1.63 करोड़ की अचल संपत्ति अटैच

Ranchi: ईडी ने मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में प्रमोद कुमार सिंह और परिवार से संबंधित करीब 1.63 करोड़ की अचल संपत्ति अटैच की है. प्रमोद कुमार सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक अकाउंट मैनेजर के पद पर अनुबंध पर कार्यरत था. उस पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप है.

एसीबी धनबाद द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने मामले की जांज की. जिसमें पता चला कि प्रमोद कुमार सिंह और स्वर्गीय शशि भूषण प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिन्हें एनआरएचएम फंड निकालने और खर्च करने के लिए संयुक्त रूप से अधिकृत किया गया था. ये सभी ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और जिला स्वास्थ्य सोसाइटी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, झरिया सह जोड़ापोखर को आवंटित 9.39 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का गबन किया. घोटाला सामने आने के बाद प्रमोद सिंह को बर्खास्त कर दिया था, तो वह कोयले के कारोबार से जुड़ गया था. प्रमोद कुमार सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक अकाउंट मैनेजर के पद पर संविदा पर कार्यरत थे.

Related Articles

Back to top button