Fashion/Film/T.V

अक्षय कुमार ने भारतीय पासपोर्ट के लिए दिया आवेदन, कहा- दुख होता है जब कोई मांगता है सबूत

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें अपनी भारतीयता साबित करने के लिए दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी. अक्षय ने कहा कि नागरिकता संबंधी विवाद के बाद वह अपने कनाडाई पासपोर्ट को छोड़ कर भारतीय पासपोर्ट ले रहे हैं.

गौरतलब है कि 52 वर्षीय अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अप्रैल में साक्षात्कार लिया था और लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई में वोट नहीं डाला था. इसके बाद उनकी नागरिकता को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया था. जिसके बाद अक्षय ने कहा था कि उन्होंने इस बात से कभी इनकार नहीं किया कि उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है.

इसे भी पढ़ें- #HyderabadEncounter : तेलंगाना हाई कोर्ट ने रेप के आरोपियों के शव 9 दिसंबर तक सुरक्षित रखने का आदेश दिया 

कनाडाई पासपोर्ट लेने के पीछे की परिस्थितियों के बारे में क्या कहा अक्षय ने

अक्षय ने एचटी लीडरशिप समिट में कनाडा का पासपोर्ट लेने के पीछे की परिस्थितियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि एक समय था जब मेरी 14 फिल्में फ्लॉप हुईं थी और मैंने सोचा कि मुझे कुछ और काम करना होगा.

मेरा एक करीबी दोस्त कनाडा में रहता है और उसने मुझे वहां आने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि हम किसी चीज पर साथ काम करेंगे. वह भी भारतीय है लेकिन वहां रहता है.

अभिनेता ने कहा कि फिर मैंने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी, मुझे अपना पासपोर्ट और अन्य सामान मिल गया क्योंकि मुझे लगा कि मेरा करियर समाप्त हो गया है. मुझे अब यहां काम नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- #unnaokibeti: रेप पीड़िता के लिए इंसाफ मांग रही महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर डाला पेट्रोल

दुख होता है जब कोई भारतीय होने का सबूत मांगता है

मेरी 15 वीं फिल्म सफल हुई और उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मैं आगे बढ़ता रहा और मैंने अपने पासपोर्ट को बदलवाने के बारे में कभी नहीं सोचा. उन्होंने कहा कि विवाद के बाद उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करने का फैसला किया. 

अक्षय ने कहा कि मैंने अब पासपोर्ट लिए आवेदन किया है क्योंकि मुझे दुख होता है कि लोग इस बात पर अड़ गये हैं कि मुझे भारतीय होने का प्रमाण देने के लिए अपना पासपोर्ट दिखाना होगा.

यह मुझे दुःख देता है. इसलिए मैं किसी को मौका नहीं देना चाहता और इसलिए मैंने पासपोर्ट लिए आवेदन किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी, उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य सब भारतीय हैं. वह यहीं रहते हैं और यहीं कर देते हैं.

One Comment

  1. 31546 689728IE nonetheless is the marketplace chief and a huge component of people will pass over your wonderful writing because of this problem. 382075

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button