JamshedpurJharkhandNEWS

Jamshedpur  : जुगसलाई और साकची बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापामारी, जुर्माना वसूला गया

Jamshedpur  : जुगसलाई नगर परिषद सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चला रही है. नगर परिषद की टीम द्वारा मंगलवार को बाजार में जांच पड़ताल शुरू की गयी. सिंगल यूज प्लास्टिक की सामग्रियां मिलने पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है. बता दें कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई से देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया है. इसके पहले अभियान चलाकर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को बताते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया, ताकि लोग इसके उपयोग से बचें.  एक जुलाई को प्रतिबंद लागू होने के साथ ही जुगसलाई नगर परिषद ने पूरे जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है. दुकानों से लेकर ठेले-खोमचे वालों तक की जांच-पड़ताल की जा रही है. जुगसलाई नगर परिषद के सिटी मैनेजर राजेंद्र कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन हो चुका है. ऐसे में विशेष जांच अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है.

जिन दुकानों में अधिक मात्रा में प्लास्टिक मिला उनसे वसूला गया जुर्माना 

इधर मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अधिकारियों ने साकची बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक की तलाश में छापे मारे. हालांकि किसी भी दुकान में पॉलीथिन नहीं मिला, लेकिन 10 दुकानों में ईयर बड्स के अलावा प्लास्टिक के अन्य छोटे-मोटे सामान्य सामान पाये गये. सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि जिन दुकानों में अधिक मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक मिला है, उनसे जुर्माना लिया गया है. बाकी को चेतावनी दी गयी है कि अगर आगे छापामारी में उनके यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला, तो कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – IIT की छात्रा के साथ सेक्सुअल हरासमेंट करने वाले खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button