JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

IIT की छात्रा के साथ सेक्सुअल हरासमेंट करने वाले खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Ranchi : सेक्सुअल हरासमेंट के आरोपी खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज  दिया गया है. खूंटी एसपी अमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है. एसडीएम सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. खूंटी महिला थाना में कांड संख्या 14/22 में आईपीसी की धारा 354,354A और 509 के तहत  गिरफ्तारी हुई है.

 

 

मंगलवार को कोर्ट में पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली पीड़िता मध्य प्रदेश में आईआईटी की छात्रा है. पीड़ित छात्रा 20 दिनों के लिए करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं के साथ खूंटी में इंटर्नशिप के लिए आयी थी. एक जुलाई की रात एसडीओ ने इंटर्न छात्र-छात्राओं को अपने आवास में पार्टी के लिए बुलाया था.

आरोप है कि इसी दौरान एसडीएम बात करने के बहाने उसे अकेले में ले गए और उसके साथ अश्लील बातें की. उन्होंने छात्रा से छेड़खानी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया. 4 जुलाई को पीड़िता जब एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. एसडीएम सैयद रियाज अहमद शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी भी आईएएस हैं, जो छत्तीसगढ़ में तैनात हैं.

इसे भी पढ़ें:पीएम मोदी का देवघर दौराः पांच करोड़ का गैरसरकारी बजट, चलेंगी तीन-तीन ट्रेनें, शहर पटा पोस्टरों से और पोस्टर में सिर्फ मोदी दूजा न कोय…

एसडीएम आवास घूस की पेशकश करने पहुंचे थे दो आरोपी

25 मई 2022 को खूंटी एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद के आवास पर घूस की पेशकश करने रांची निवासी कांग्रेस नेता रंजन यादव और मुरहू का रहने वाले इमरान खान पहुंचे थे. दोनो आवास के गेट पर आए और सुरक्षा गार्ड से बोले कि साहब से मिलना है, उनसे बात हो गई है. इसके बाद गार्ड ने उन्हें अंदर आने दिया.

इसे भी पढ़ें:IAS पूजा सिंघल मामले ईडी ने 5 हजार पन्ने का चार्जशीट दाखिल किया

दोनों आवास में एसडीएम से मुलाकात की. दोनो आरोपित ने एसडीएम से बालू के कारोबार में सहयोग करने की अपील की और रिश्वत देने की भी पेशकश की.

हालांकि इसके बाद एसडीएम आवास में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और बालू के अवैध कारोबार में सहयोग करने के लिए प्रलोभन देने के आरोप में सुरक्षाकर्मी के लिखित आवेदन के आधार पर खूंटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि 20 दिन बाद ही दोनो आरोपी रंजन यादव और इमरान खान को एसीबी की कोर्ट से जमानत मिल गयी थी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में सोलर पॉलिसी लागू, सीएम हेमंत ने सोलर पावर को बेहतर विकल्प बताया

पांचवे प्रयास में मिली सफलता

2018 बैच के आईएएस अधिकारी सैय्यद रियाज अहमद महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं. 261 वीं रैंक हासिल करने वाले सैय्यद रियाज अहमद वर्ष 2013 में तैयारी शुरू की और वर्ष 2014, 2015 व 2016 में तीन साल तक लगतार सिविल सेवा परीक्षा में भाग्य आजमाया, मगर प्रारम्भिक परीक्षा भी तीसरे प्रयास में पास हुई. चौथे प्रयास में एक नंबर से इंटरव्यू में रह गए थे. पांचवें प्रयास में परीक्षा के तीनों चरण पास कर आईएएस बने.

यूपीएससी परीक्षा में लगातार फेल होने के बाद रियाज ने महाराष्ट्र सरकार की वन विभाग की परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहे. रेंज फॉरेस्ट अधिकारी बनने के बाद रियाज फिर से यूपीएससी की तैयारियों में जुटा और पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की.

इसे भी पढ़ें:जेपीएससी में अमिताभ चौधरी का आज आखिरी दिन, छह जुलाई से पद हो जाएगा खाली

Related Articles

Back to top button