Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : जहां खून का धब्बा मिला वहीं से थोड़ी दूर पर मिली गुलशन की लाश, नही थी एक आंख

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित दाईगुटू निवासी 19 वर्षीय गुलशन चौधरी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. जिस जगह पुलिस को खून मिला वहीं पास से ही पुलिस ने शव बरामद किया. गुलशन की एक आंख नही थी और उसका शव मुंह के बल गिरा हुआ था. शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है जो गुलशन की हत्या में शामिल थे.

दोनो ने पूछताछ में हत्या कर शव को छुपाने की बात कबूल की है. देर रात 1 बजे सिटी एसपी के विजय शंकर, डीएसपी मुख्यालय 1 बीरेंद्र राम और थाना प्रभारी विनय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे. पुलिस सभी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है. पुलिस ने इस मामले में समीर नामक एक युवक को भी हिरासत में लिया है जो आखरी बार हत्या आरोपी इमरान के साथ देखा गया था. समीर ने पुलिस को बताया कि इमरान गुलशन की बाइक को उसे बेचना चाहता था.

ये है मामला

मानगो दाईगुटू निवासी गुलशन चौधरी डीएसपी हेडक्वार्टर 1 वीरेंद्र राम के बॉडीगार्ड का भांजा लगता था. वह गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक मेडिकल दुकान में काम करता था. शनिवार शाम को वह 5 बजे दुकान से निकला था और रात 8 बजे अपने पिता चंद्र शेखर को फोन कर बताया था कि इमरान ने उसका अपहरण कर लिया है. इसके बाद पुलिस को उसके मोबाइल का आखरी लोकेशन मानगो के विवेक विद्यालय में मिला था.

ये भी पढ़े : Jamshedpur : डीएसपी के बॉडीगार्ड के रिश्तेदार का अपहरण, मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश रही पुलिस

Related Articles

Back to top button