NationalNEWSTOP SLIDER

दिल्ली-NCR में आंधी के साथ बारिश, खराब मौसम का फ्लाइट्स पर असर, उड़ानों में देरी

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक सुबह-सुबह मौसम बदला है. उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बरसात हुई है. आंधी-बारिश के बीच मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हैं.

दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अधिकतर इलाकों में आंधी और तूफान के बाद बारिश हो रही है. जिससे मौसम सुहावना हो गया है. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, हस्तीनापुर, चांदपुर और आस-पास के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली है.

IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बदलते मौसम से लू से राहत और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 24 मई तक इसी तरह की आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : डीएसपी के बॉडीगार्ड के रिश्तेदार का अपहरण, मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश रही पुलिस

Related Articles

Back to top button