
Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत बेनाशोली गांव में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन पर शनिवार को फाइनल मैच खेला गया. एसजेई क्लब की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में 24 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत सचिव कृष्ण मंडल थे. मुखिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद का क्षेत्र भी कैरियर बनाने के लिए एक अच्छा मौका है. युवाओं को नशे से दूर रहकर सामाजिक कार्यों एवं खेलकूद के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया. स्वर्गछिड़ा बनाम जुगीशोल के बीच फाइनल मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में स्वर्गछिड़ा की टीम ने पेनलिटी पर जीत दर्ज कर ली. विजेता एवं उपविजेता टीमों को पंचायत सचिव के हाथों 10,000 व 7,000 , थर्ड व फोर्थ बने टीम को 3-3 हजार रुपये व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया. मैच के दौरान दीपक सोरेन, गण मंडी व लक्मन मांडी ने रेफरी की भुमिका निभाई. बिमल हेम्ब्रम व खोका मुर्मू ने कमेंट्री की.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी कंपनी तालाब के ओल्ड प्लांट रूम का ताला काटकर चोरी




