Jamshedpur

मुसाबनी कंपनी तालाब के ओल्ड प्लांट रूम का ताला काटकर चोरी

Musabani : मुसाबनी कंपनी तालाब स्थित ओल्ड प्लांट रूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर कमरे के अंदर रखे गए 4 इंच मोटा 6 पाइप, 15 फीट का लम्बा एक पाइप, दो वाल्व खोलने वाला, 5 पीस पाना, नट बोल्ट एवं 10 मीटर बिजली का केबुल चुरा ले गए. शनिवार सुबह जब बिजली और पानी की आपूर्ति करने वाले समिति के कर्मचारी तालाब पहुंचे थे देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है. कमरा के अंदर जाने पर पता चला कि रखे गए पाइप, केबुल, बल्व आदि चोर चुरा ले गए हैं. कर्मचारियों ने इसकी सूचना समिति के अध्यक्ष सह जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू को दी. इसके बाद मुसाबनी थानेदार को जानकार दी गई. जांच में एसआई रंजन पासवान ने पुलिस बल के साथ कंपनी तालाब पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.

दूसरी बार हुई है चोरी

कंपनी तालाब में इन दिनों शराबी जुआरी एवं चोरों का अड्डा बना हुआ है. एक माह के अंदर चोरों ने दूसरी बार यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों के अंदर पुलिस का भय समाप्त हो गया है.

इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा : गंधेश्वरी पूजा में शरीक हुए भाजपा नेता सरोज महापात्र

Related Articles

Back to top button