
Koderma. जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम आशनाकोनी में शनिवार को एक युवक की कुआं में कूदने से मौत का का मामला प्रकाश में आया है. मृतक व्यक्ति की पहचान तुलसी राजवंशी 32 वर्ष पिता परमेश्वर राजवंशी के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सतगावां थाना प्रभारी नीतीश कुमार को दी गई. थाने से दल बल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए कोडरमा भेज दिया है.
मृतक के पिता परमेश्वर राजवंशी के फर्द बयान पर थाना प्रभारी के द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी वाड्रा से UP चुनाव में दो-दो हाथ करने को बेताब हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
अपने बयान में मृतक के पिता परमेश्वर राजवंशी ने कहा कि हमारी पुत्रबधु सुनीता कुमारी और पुत्र के साथ हमेशा झगड़ा होते आ रहा था. शुक्रवार की झगड़ा होने के बाद सुनीता कुमारी के द्वारा अपने मायके के लोगों की इसकी सूचना दी गयी.
इसे भी पढ़ें: PM MODI के बिरसा मुंडा संग्राहालय के उद्घाटन के बाद ही होगा स्थापना दिवस का मुख्य समारोह
मृतक की सास धनमुन्नी देवी, ससुर झप्पु राजवंशी, साला हरी राजवंशी, रामा राजवंशी, मिश्री राजवंशी सभी ग्राम विस्थापित थाना राजगीर जिला नालंदा बिहार निवासी, पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
वहीं मृतक की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि हमारा विवाह 2 साल पूर्व हुआ था और 10 दिन पहले हमारी एक बेटी का जन्म हुआ है. मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें:16 नवंबर से 15 दिसंबर तक भरे जाएंगे JPSC मुख्य परीक्षा के फॉर्म नोटिफिकेशन जारी




