JharkhandKoderma

कोडरमा : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने युवकों को किया सम्मानित, महिला और दो बच्चों की बचाई थी जान

Koderma : कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को युवाओं को उनके साहसिक और सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया. जयनगर थाना क्षेत्र के करजनिया टांड तालाब पर 17 अक्टूबर को गोपालडीह निवासी तब्बसुम पति रकीब खान अपने चार बच्चों के साथ तालाब में छंलाग लगा दी थी जिसमें तीन वर्षीय बच्ची जानिया भी शामिल थी.

घटना की जानकारी महिला की सास ने ग्रामीणों को दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण तालाब पहुंचे और अथक प्रयास से महिला व उसके दो बच्चों को बचा लिया. मगर इस दौरान पांच वर्षीय बच्ची तानिया की मौत हो गयी. जबकि 10 वर्षीय बच्ची सानिया लापता थी.

इसे भी पढ़ें:रांची : सरकार ने वाटर टैक्स में वृद्धि कर डाला जनता पर बोझ, 17 को राजभवन के बाहर धरने पर बैठेंगी मेयर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी लेते हुए थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान को निर्देश दिया.

थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, एएसआई कुमार शिवम घटना स्थल पर कैंप करते हुए ग्रामीण गोताखोर लापता शव को निकालने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें: PM MODI के बिरसा मुंडा संग्राहालय के उद्घाटन के बाद ही होगा स्थापना दिवस का मुख्य समारोह

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने ग्रामीण गोताखोरों में अमानत खान, कौशर खान, राजेन्द्र शर्मा, अशरफ खान मकसूद खान, मंसूर खान, मेराज खान को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया.

वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी आपलोग इसी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहेंगे. सम्मान कार्यक्रम में थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, माइका इंस्पेक्टर अवधेश सिंह, मुखिया अजमेरी खातून मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:16 नवंबर से 15 दिसंबर तक भरे जाएंगे JPSC मुख्य परीक्षा के फॉर्म नोटिफिकेशन जारी

Related Articles

Back to top button