
Patna: एक्सिस बैंक मोकामा के प्रबंधक मोहम्मद हसनैन को बैंक खाताधारकों के खाते से फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये की अवैध निकासी करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन के अनुसार मोकामा प्रखंड के मरांची ग्राम निवासी रामप्रवेश कुमार के खाते से फर्जी तरीके से 5 लाख रुपये का लोन निर्गत कराकर उस राशि को फर्जी तरीके से निकाला गया था.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में कौशल विकास से प्रशिक्षित 26671 युवाओं को मिला प्लेसमेंट
पीड़ित की ओर से 13 अक्टूबर 2021 को मोकामा थाने में इसकी शिकायत की गई थी. पीड़ित का कहना था कि उसने इस संबंध में एक्सिस बैंक मोकामा में कई बार शिकायत की लेकिन उसे न तो संतोषजनक जवाब दिया गया और ना ही उसकी शिकायतों का समाधान हुआ. अंत में उसने पुलिस की शरण ली.
पुलिस जांच में पता चला कि बैंक प्रबंधक मोहम्मद हसनैन जो मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का मूल निवासी है, उसने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : कश्मीर को ले Hyundai पाकिस्तान के विवादित ट्वीट पर भारत ने अपनाया कठोर रुख, विदेश मंत्री ने कही ये बात




