DeogharJharkhand

देवघर : इरमा की टीम 11 व 12 फरवरी को करेगी पार्कों का निरीक्षण

Deoghar : आगामी 11 व 12 फरवरी को इरमा की टीम देवघर नगर निगम क्षेत्र का दौरा कर अमृत योजना के अंतर्गत निर्मित पार्कों व अन्य स्थलों का निरीक्षण करेगी. इस बाबत मंगलवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये.
बताया गया कि इरमा की टीम द्वारा अटल स्मृति पार्क, साहेब पोखर पार्क, रोहिणी पार्क, छत्तीसी बतीसी पार्क के संचालन एवं रखरखाव का निरीक्षण करेगी.

इसे भी पढ़ें:जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पाउडर पर पूरी दुनिया में लग सकती है रोक, US-कनाडा में पहले से है बिक्री बंद

जिसको लेकर पार्कों के आसपास सफाई व्यवस्था को सूदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही विद्युत संबंधी सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने व बंदोबस्त धारियों को कमपोस्टर हस्तगत करने का निर्देश दिया.
उन्होंने बंदोबस्त धारियों से पार्कों की बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है.

बैठक में नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, वरिया सफाई निरीक्षक अजय कुमार, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी, जसीडीह सफाई निरीक्षक कर्मवीर प्रसाद वर्मा, विद्युत सह प्रभारी कुणाल खवाड़े सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : कश्मीर को ले Hyundai पाकिस्तान के विवादित ट्वीट पर भारत ने अपनाया कठोर रुख, विदेश मंत्री ने कही ये बात

Related Articles

Back to top button