
Patna: बिहार में कोरोना के घटते ग्राफ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार 14 फरवरी से शुरू होगा. गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था. इस क्रम में इस माह के दूसरे एवं तीसरे सोमवार यानी 14 फरवरी और 21 फरवरी को “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. इसके अलावा अगले महीने के लिए पृथक रूप से निर्देश जारी किया जायेगा.
“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में केवल कोविड टीका प्राप्त आगंतुकों का प्रवेश अनुमान्य होगा. खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपनी समाज सुधार अभियान भी शुरू करेंगे.
इसे भी पढ़ें:जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा में खोरठा का दूसरी बार बदला सिलेबस, जाने क्या हुआ है बदलाव




